Bareilly: महिला ने झोलाछाप से ऑपरेशन कराकर अपने शरीर में रखवाई गोली, इसलिए रची साजिश; जांच में खुलासा

बरेली में एक जनप्रतिनिधि को फंसाने के लिए महिला ने झोलाछाप से ऑपरेशन कराकर अपने शरीर में गोली डलवा ली। इसके बाद कार सवार पांच लोगों पर दुष्कर्म के बाद गोली मारने का आरोप लगा दिया। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।  

Trending Videos

बृहस्पतिवार को एसपी सिटी मानुष पारीक ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गांधी उद्यान के पास 29 मार्च की रात महिला घायल अवस्था में मिली थी। महिला ने आरोप लगाया था कि वह 300 बेड अस्पताल से दवा लेकर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार पांच लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और गोली मारकर उसे गांधी उद्यान के पास फेंक दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Bareilly News: पत्नी सिमरन का स्टेट्स देख टूटा राज, मौत को लगाया गले, आत्महत्या मामले में सात लोगों पर FIR

एसपी सिटी के मुताबिक मेडिकल जांच में गोली के घाव वाले स्थान के आसपास बारूद का कोई अंश नहीं मिला। जांच के दौरान सामने आया कि महिला ने झोलाछाप शराफत खां से ऑपरेशन कराकर गोली रखवाई थी। उसने एक जनप्रतिनिधि और उसके बेटे को फंसाने का षडयंत्र रचा था। 

इस साजिश में रोहिताश नाम का वार्ड बॉय भी शामिल है। उसने ही महिला को साजिश की सलाह दी थी। एक गोली और दो खोखे उपलब्ध कराए थे। इसके एवज में महिला ने उसे 10 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया। एसपी सिटी ने बताया कि साजिश में आरोपी महिला के घरवाले भी शामिल हैं। 

See also  Baghpat: छुट्टी पर घर आ रहे बीएसफ जवान की हादसे में मौत, पापा का इंतजार करती रहीं दो बेटियां

Adblock test (Why?)