05:14 PM, 12-Apr-2025
UP Board Result 2025 Live: पिछले साल के टॉपर्स
वहीं यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे। 2024 में शुभम वर्मा ने 489/500 अंकों के साथ यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया और 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
03:03 PM, 12-Apr-2025
UP Board Result: पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
01:25 PM, 12-Apr-2025
UP Board Topper: पिछले साल 12वीं में शुभम वर्मा ने किया था टॉप
पिछले साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा में शुभम वर्मा ने 97.80% अंकों के साथ सीतापुर से टॉप किया। दूसरे स्थान पर विशु चौधरी (97.60%) बागपत से और काजल सिंह (97.60%) अमरोहा से रहे, जिन्होंने समान अंक प्राप्त किए।
01:13 PM, 12-Apr-2025
UP Board Topper: पिछले साल हाईस्कूल के टॉपर
पिछले साल यानी 2024 में उत्तर प्रदेश के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सीतापुर और फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपिका सोनकर ने 98.33% के साथ दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। नव्या सिंह और स्वाति सिंह दोनों ने 98% अंक प्राप्त किए और तीसरा स्थान हासिल किया।
11:34 AM, 12-Apr-2025
UP Board Result 2025: पिछले साल ये जिले रह गए थे पीछे
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 में जहां कई जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, वहीं कुछ जिले ऐसे भी रहे जहां छात्रों का पास प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा। पूरे उत्तर प्रदेश में जिन जिलों में सबसे कम छात्र पास हुए, उनमें ललितपुर सबसे पीछे रहा, जहां केवल 77.50% छात्र सफल हो सके। इसके बाद सोनभद्र का स्थान रहा, जहां 81.66% का पास प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, खीरी जिले में 81.84% छात्र ही परीक्षा में सफल हो पाए।
UP Board 10th, 12th Result 2025: छात्रों और छात्राओं का प्रदर्शन
यूपी बोर्ड 12वीं 2024 के परिणामों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। छात्राओं का पास प्रतिशत 88.42% रहा, जो कि छात्रों की तुलना में अधिक है। वहीं, कुल 12वीं के छात्रों में 77.78% छात्र सफल हुए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है।
UP Board Result 2025: पिछले साल कब जारी हुए नतीजे?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने पिछले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 2:00 बजे घोषित किए थे
UP Board Result 2025 Live: अमर उजाला पर सबसे पहले चेक करें अपना रिजल्ट
नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
- इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
- अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
- आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष इनके सर बंधा था टॉपर का ताज
12वीं कक्षा:
- शुभम वर्मा – 97.80%
- सौरभ गंगवार – 97.20%
- अनामिका – 97.20%
- प्रियांशु उपाध्याय – 97%
- खुशी – 97%
- सुप्रिया – 97%
-
10वीं कक्षा:
- प्राची निगम – 591/600
- दीपिका सोनकर – 590/600
- नव्या सिंह – 588/600
- स्वाति सिंह – 588/600
- दीपांशी सिंह – 588/600
UP Board Result 2025 Live: 10वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है।