Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा, तस्वीरों में देखें भव्य समारोह

अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास पर चर्चा की। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।

सीएम योगी ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र की सशक्त आवाज है संवाद, लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवाद। कठिन से कठिन समस्या का समाधान का सशक्त माध्यम है संवाद। सीएम योगी ने कहा कि जहां संवाद बाधित होता है वहीं से संघर्ष के रास्ते प्रारंभ होते हैं। भारत का लोकतंत्र इतना सश्क्त है इसने अपने सभी स्तंभों के लिए लक्ष्मण रेखाएं भी तय की हैं, विधायकों को क्या करना है, कार्यपालिका की सीमाएं क्या हैं और न्याय पालिका की रचनात्मक भूमिका कैसे आगे बढ़ सकती है।  

वहीं, मीडिया भी किस रूप में अपनी जीवंत उपस्थिति के माध्यम से एक आम नागरिक को अपने साथ जोड़ सकती है। ये चारों स्तंभ अपनी लक्ष्मण रेखाओं का पालन करते हुए जब भी कार्य करेंगे तो ये मानकर चलिए वो लोकतंत्र को और भी पुष्ट करेगी। लोकतंत्र उतना ही आगे फलेगा-फूलेगा और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की आवाज को उतना ही मजबूती के साथ हर स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। 

सीएम योगी ने कहा कि संवाद का ये कार्यमक्रम अमर उजाला परिवार ने आज यहां प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किया है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी एक पौराणिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से ही है। अपने साथ एक विरासत लेकर चला है। एक लंबी परंपरा है। आज के लखनऊ को, जो उत्तर प्रदेश का केंद्रबिंदु है। पूरे उत्तर प्रदेश के लिए जो भी नीतियां बनती हैं, उसका केंद्रबिंदु है स्वभाविक रूप से इस संवाद का यह कार्यक्रम लखनऊ के माध्यम से 25 करोड़ जनमानस तक न केवल पहुंचेगा, बल्कि उन 25 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व भी संवाद के माध्यम से इस मंच पर प्रभावी ढंग से इन दो दिनों के अंदर होता दिखाई देगा। मैं सबसे पहले इसकी हृदय से स्वागत करता हूं।

See also  UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख का इंतजार, सबसे पहले देखने के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला के यूपी अचीवर्स का विमोचन किया।

Adblock test (Why?)